रीवा में चिकित्सकों के लिए बनेंगे 64 आवासीय भवन, डिप्टी सीएम ने किया भूमि-पूजन

MP News: शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में 64 आवासीय भवनों का भूमिपूजन किया। यह आवासीय भवन चिकित्सकों के लिए बनेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि रीवा में चिकित्सा सुविधाओं को सशक्त करने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।

अस्पताल भवन निर्माण के साथ-साथ ओपीडी तथा चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता के लिए संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। चिकित्सकों के लिए सर्व सुविधायुक्त अत्याधुनिक आवासीय परिसर का निर्माण कराया जा रहा है इससे अच्छे वातावरण में रहने से उनकी कार्यक्षमता में भी बढ़े।

Rajendra Shukla

इतना ही नहीं, डिप्टी सीएम शुक्ल ने शासन की पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय परिसर रीवा में 64 आवासीय भवनों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज पूरे मनोयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में सभी सुविधाओं की पूर्ति कराई जा रही है। कहा कि रीवा महानगर बनने की ओर अग्रसर है। मऊगंज, हनुमना एवं रीवा में 6 हजार करोड़ रुपए से कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं की वृद्धि के लिए कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जिले में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं मिलने लगेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+