MP: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
MP News: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मंगलवार 12 मार्च को राजगढ़ पहुंचे। यहां 256 करोड़ लागत के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन और 40 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन 200 बिस्तर क्षमता वाले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र (2025) से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो सके। इसके लिए निर्माण कार्य और अन्य औपचारिकताएं समय सीमा के अंदर पूर्ण करें।

डिप्टी सीएम ने जिला चिकित्सालय भवन में निर्माणाधीन विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिशुओं के वार्ड की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की जाए। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा निर्माण करने के लिए डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए।
मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का किया अवलोकन
डिप्टी सीएम शुक्ल ने राजगढ़ में मोहनपुरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की संचालित प्रेशराइज्ड कंट्रोल सिंचाई प्रणाली का अवलोकन किया एवं उसकी बारीकियों से अवगत हुए।












Click it and Unblock the Notifications