मंदसौर में पासपोर्ट कार्यालय का डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया शुभारंभ, कही ये खास बात
MP News: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता ने गुरुवार 22 फरवरी को मंदसौर में नए पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया। पासपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ के दौरान डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि आज हम सभी के लिए खुशी का क्षण है। मध्यप्रदेश में सबसे पहली बार 1978 में भोपाल में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ था।
डिप्टी सीएम ने कहा कि मंदसौर में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ आज की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में हर लोकसभा क्षेत्र में इस तरह के एक-एक पासपोर्ट कार्यालय शुरू होंगे। अब पासपोर्ट बनाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। सीधे मंदसौर से ही पासपोर्ट बन जाया करेगा।

उन्होंने बोलते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और विश्व में नंबर वन पर लाना है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं। तो वहीं, सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय के पीछे रोजगार के असीम अवसर छुपे हुए हैं। भारत सरकार ने विगत 10 वर्षों में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रियाओं को और आसान किया है।
आने वाले समय में नीमच में भी पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। आज भारत में सेवा को छोड़ बिजनेस के क्षेत्र की तरफ रुझान बड़ा है। भारत में पैक्स समिति अभी बहुत अच्छे से काम कर रही है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं को लखपति दीदी बनाना है।
इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस बैंकिंग क्षेत्र का आधार बन चुके हैं। मंदसौर जिले के लिए अगर एमओयू साइन होता है तो 10 से 15 हजार बच्चों को वैश्विक रोजगार प्राप्त होगा। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications