MP में पहले गैर कांग्रेसी सीएम रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी थामेंगे कांग्रेस का दामन ! डेट फिक्स
मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे कैलाश जोशी कांग्रेस का दमन थामने वाले है। सब कुछ ठीक रहा तो 6 मई को वह भोपाल में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।

MP Deepak Joshi will join Congress: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सियासी दलों में उथल-पुथल मचना शुरू हो गई। इस महीने के पहले हफ्ते में बीजेपी को मालवा से एक झटका लग सकता हैं। शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थामने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।
न्यूज़ चैनलों को दिए इंटरव्यू में दीपक जोशी खुलकर बोले कि वह अभी जिस पार्टी में है उसमें और ज्यादा उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दीपक पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे है। मालवांचल के देवास में सियासी तौर पर दबदबा भी हैं।

दीपक को 2018 के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। करीब दो साल बाद तख्ता पलट हुआ तो दीपक को हराने वाले मनोज चौधरी उपचुनाव में फिर से विधायक बन गए। मनोज सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। तभी से दीपक अपनी पार्टी से नाराज चल रहे है।
मीडिया को दिए बयानों में उन्होंने साफ़ कहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनकी पूर्व सीएम कमलनाथ से चर्चा हो चुकी हैं। उन्होंने एक जगह अपनी ज्वाइनिंग की तारीख भी बताई। कहना था कि ५ मई को उनकी पत्नी की पहली बरसी है। उसके अगले दिन कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
2018 के चुनाव के पहले किसान आंदोलन हुआ था। जिसका बड़ा खामियाजा दीपक को भुगतना पड़ा था। यह वही दौर था जब प्रदेश की सियासत नई करवट ले रही थी। इससे पहले 2008 और 2013 में हाटपिपल्या से चुनाव लड़े जीते। पहला चुनाव बागली सीट से जीता था।
दीपक जोशी के पार्टी बदलने की इस खबर के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि समय पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा था कि बीजेपी के कई बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन करने संपर्क कर रहे है। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की करीबी नेता मोना सुस्तानी, उषा ठाकुर ने बीते दिनों बीजेपी का दामन थामा था।












Click it and Unblock the Notifications