Damoh: पत्नियों से पीड़ित पतियों की व्यथा सुन कप्तान साहब ने पकड़ लिया माथा, हर पति की अलग कहानी

सा, 22 सितंबर। मप्र दमोह पुलिस कप्तान के दफ्तर में उस समय अजीबो-गरीब स्थित बन गई, जब एक साथ तीन पत्नी पीड़ित व्यक्ति एक के बाद एक उनसे न्याय की गुहार लगाने पहुंच गए। हर पति की पत्नी को लेकर अलग समस्या थी। सीताबड़ी का कलू राठौर बोला कि वह पत्नी से पीड़ित है, वह उसे रोज मारती है, तो पथरिया ब्लाॅक के पीड़ित का कहना था कि उसकी पत्नी अपने पहले पति के घर ससुर के साथ रहने चली गई है, वह वापस नहीं आ रही। इसी प्रकार फुटेरा कला गांव के युवक की पत्नी उसे व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग भाग गई है। इनकी समस्या सुन पुलिस अधिकारियों ने भी माथा पकड़ लिया कि पत्नियों से पीड़ित इन पतियों को कैसे न्याय दिलाया जाए।

एसपी से बोला-मुझे मेरी पत्नी से मुक्ति दिलाओं, 25 साल से पिट रहा हूं

एसपी से बोला-मुझे मेरी पत्नी से मुक्ति दिलाओं, 25 साल से पिट रहा हूं

पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के पास दमोह शहरी इलाके का रहने वाला कूल राठौर लिखित आवेदन लेकर पहुंचा था। उसने एसपी को बताया कि साहब मेरी शादी को 25 साल हो चुके हैं। तीन बेटियों की शादी कर चुका हूं, दो बेटे हैं। मेरी पत्नी मुझसे रोज झगड़ती है और पीटती भी हैं। मंगलवार के मेरे बेटों के साथ मिलकर फिर मुझे मारा-पीटा है। अब मैं इनके साथ नहीं रहता चाहता। एसपी ने पूछा क्यों मारती है तो कलू ने बताया कि उसकी पत्नी की पहले पति की मौत हो गई थी। दूसरी शादी मेरे साथ हुई थी। इतने साल हो गए, लेकिन वह रोज झगड़ती है। मारपीट करती है। जरा-जरा सी बात पर गालियां देती है। एसपी ने कलू का आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं।

साहब! पत्नी पहले ससुर के साथ रहने चली गई, बुलाया तो कहती है मार दूंगी

साहब! पत्नी पहले ससुर के साथ रहने चली गई, बुलाया तो कहती है मार दूंगी

दमोह जिले के पथरिया ब्लाॅक के किंद्रहो गांव के युवक ने अपनी अलग ही व्यथा और प्रताड़ना की कहानी पुलिस अधीक्षक को बताई थी। युवक बोला कि उसकी पत्नी का पहले विवाह हुआ था, पति के मौत के बाद उससे दूसरा विवाह कराया गया था। समाज ने मिलकर उसका विवाह कराया था। कुछ साल तक वह ठीक रही, लेकिन अचानक अब वह अपने पुराने पति के पिता अर्थात ससुर के साथ रहने चली गई है। कहती है मुझे पुराने ससुर के साथ रहना है। तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। युवक ने एसपी को बताया कि जब उसे लाने का प्रयास किया दबाव डाला तो धमकी देने पर आमादा हो गई। बोलती है अब वह नहीं आएगी। यदि जबरन रहने के लिए मजबूर किया तो जान से मार दूंगी। मैं बहुत परेशान हूं। उसे न्याय दिलाया जाए।

पत्नी को इंट्राग्राम पर मिला प्रेमी तो पति बच्चों को छोड़कर भाग गई

पत्नी को इंट्राग्राम पर मिला प्रेमी तो पति बच्चों को छोड़कर भाग गई

दमोह के फुटेरा कला गांव के राजेश जैन ने बताया कि उसकी शादी को 12 साल से अधिक समय हो गया है। उसकी रायपुर में यादव समाज की लड़की से शादी हुई थी। 12 साल तक सब ठीक-ठाक रहा। दो बच्चे भी हैं, जिनमें 10 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। पत्नी एक माह पहले मयंक जैन नाम के प्रेमी के साथ भाग गई। वह मंदिर जाने का कहकर निकली थी, फिर नहीं आई। घर में पड़ताल के दौरान यह जानकारी उसके मोबाइल फोन की पड़ताल में मिली, उसमे इंट्राग्राम पर किसी दूसरी औरत की फोटो लगाकर मंयक से दोस्ती की थी। उसके मैसेज भी आते रहे। चेटिंग में मयंक के मैसेज हैं, जिसमें उसने पत्नी को बुलाया था, उसी के बाद वह भाग गई है।

एसपी ने संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए भेजा

एसपी ने संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए भेजा

पत्नियों से पीड़ित पतियों के साथ एसपी डीआर तेनीवार ने संवेदनाए दिखाते हुए उनकी फरियाद सुनी, आवेदन पड़कर उनकी समस्या को बारीकि से समझा। सवाल भी पूछे, पतियों की कहां-कहां गलतियां रहीं या झगड़े, मारपीट के कारण तो जिसकी पत्नी छोड़कर गई हैं उसकी जानकारी लेकर उनके आवेदन संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए भेजे हैं। एसपी ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों को इनके मामले में जांच व निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+