MP: मुख्यमंत्री का फर्जी निज सचिव गिरफ्तार, बहन की शादी में छपवाया पदनाम, एसपी को आमंत्रण देने पहुंचा था

दमोह में खुद को सीएम का​ निज सचिव बताने वाले आकाश दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बहन की शादी के कार्ड में अपने नाम के आगे ​सीएम का​ निज सचिव लिखवाए था। कई सालों से वह फर्जीवाड़ा कर रहा है।

सीएम ​का फर्जी निज सचिव गिरफ्तार


Madhya Pradesh के दमोह जिला मुख्यालय पर एक व्यक्ति द्वारा खुद को कई सालों से मुख्यमंत्री का निज सचिव बताकर धोखाधड़ी की जाती रही है। वह खुलेआम अपनी कार में पदनाम की प्लेट लगाकर घूमता रहा है। किसी ने जानकारी जुटाने का प्रयास नहीं किया, लेकिन अपनी बहन की शादी में कार्ड में निज सचिव प्रिंट कराकर कराकर वह एसपी राकेश कुमार सिंह को ही कार्ड देकर आमंत्रित कर लिया। एसपी ने इसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति सीएम के स्टाफ में नहीं है।

एसपी राकेश कुमार सिंह

दमोह में अपने आप को सीएम का निजी सचिव बताकर फर्जीवाड़ा करने, लोगों पर धौंस जमाने वाले एक व्यक्ति आकाश दुबे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आकाश बीते कई सालों से अपनी कार पर सीएम के निज सचिव के पदनाम की प्लेट लगाकर भी घूमता रहा है। उसकी बहन की शादी है, जिसके लिए उसने दो प्रकार के कार्ड छपवाए थे। करीब 100 कार्ड में अपने नाम के आगे सीएम के निज सचिव के पदनाम प्रिंट करवाया था। यह कार्ड उसने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दिए थे।

Recommended Video

      सीएम शिवराज ने गाया ‘दादी मां’ का भजन

      एसपी ने सीएम हाउस में तस्दीक कराया था
      दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह को जब आकाश दुबे ने निज सचिव, मुख्यमंत्री मप्र शासन भोपाल, पदनाम लिखा हुआ कार्ड दिया तो उनको कुछ शक हुआ। आकाश के जाने के बाद उन्होंने इसकी तस्दीक भोपाल, सीएम हाउस से कराई तो इस नाम का कोई भी निज सचिव या अधिकारी सीएम के स्टाफ में पदस्थ नहीं था। एसपी की जानकारी में भी पहले से ऐसा कोई व्यक्ति पदस्थ नहीं था। उन्होंने कोतवाली टीआई को मामले की जांच के बोला था। टीआई विजय सिंह राजपूत ने आकाश कोा थाने बुलावाकर जानकारी ली और सख्ती से पूछताछ की तो पहले तो आकाश ने आरएसएस का नाम लेकर गुमराह करने का प्रयास किया था। बाद में स्पष्ट हो गया कि वह फर्जीवाड़ा कर सीएम के निज सचिव के पदनाम का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 419, 170 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+