MP Congress की कैंपेन-चुनाव समिति लिस्ट में 'परिवारवाद की गारंटी', BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कसा तंज

MP Congress: परिवारवाद तो सियासत का जुमला हो चला हैं। कांग्रेस के लिए आंखे तरेरना बीजेपी की कोई नई बात नहीं। एमपी के चुनावी मौसम में जब कांग्रेस की कैंपेन-चुनाव समिति की लिस्ट जारी हुई तो भला बीजेपी उसका अध्ययन करने में पीछे कैसे रहती?

हुआ भी वही, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों में कांग्रेस पर गरजते रहते हैं। एमपी कांग्रेस की लिस्ट बीजेपी के हाथ में आते ही अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूरा चिठ्ठा खोलकर रख दिया। कांग्रेस की 32 सदस्य की कैंपेन कमेटी बनी हैं। अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया है।

पार्टी की निगाह विधानसभा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी हैं। लेकिन AICC की इलेक्शन कैंपेन कमेटी में लिस्ट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह का नाम नहीं हैं। जबकि कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुलनाथ को जगह मिली। हालांकि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का नाम जरुर हैं। इस पर बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चुटकी ली। बोले कि कमलनाथ ने दिग्विजय पर चोट कर दी। आगे कहा कि कांग्रेस की सिर्फ परिवारवाद की गारंटी हैं।

MP-Congresss-campaign-election-committee-list-out

संसदीय क्षेत्र के हिसाब ऑब्जर्वर भी नियुक्त कर दिए गए हैं। ऑब्जर्वर टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति का जिम्मा संभालेंगे। साथ ही जहां गुटबाजी पनपेगी और माहौल गरमाएगा, उसे ठंडा करने का काम भी करेंगे। सभी को टारगेट सिर्फ और सिर्फ हर हाल में संबंधित इलाके जितवाने का हैं। विधानसभा में किया गया काम-काज ही, आने वाले लोकसभा चुनाव का भविष्य तय करेंगे। सियासी पंडित बताते हैं कि कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट के जरिए हर इलाके को साधने की कोशिश की हैं।

2018 के नतीजे भले सुखद रहे लेकिन जो कमियां रही, उससे सबक लेते हुए इस बार कांग्रेस मैदानी रूप में आगे बढ़ रही हैं। रणनीति है कि बूथ लेबल तक के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पूछ-परख रखी जाए। ताकि फील्ड वर्कर का मनोबल बढ़े और वोटिंग में फायदा हो। खबर है कि राजधानी दिल्ली में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ की सीनियर लीडर्स के साथ मीटिंग भी हुई। कमलनाथ की मुहर के बाद ही लिस्ट जारी हुई।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+