MP में मजबूती के लिए कांग्रेस का खास प्लान, 7 समितियां करेंगी सियासी बेड़ा पार
मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब एक्टिव अंदाज दिखाती नजर आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव संपन्न होने और उपचुनाव की हलचल के बीच अब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 7 समितियों के अध्यक्षों का ऐलान किया है।
पार्टी ने 7 बड़ी समितियों की जिम्मेदारी दिग्गजों को दी है। पार्टी की ओर से बनाई गई समितियों की निगरानी की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को सौंपी गई है।

कांग्रेस को मध्यप्रदेश में करारा झटका लगा था, जहां कांग्रेस को मध्यप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद अब कांग्रेस फिर से सियासत का मैदान संभालने के लिए तैयार है, जहां कांग्रेस एक बार फिर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी ने आगामी सियासी रणनीति के तौर पर खास प्लान तैयार किया है, जहां कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 7 अलग-अलग कमेटी तैयार की है। कांग्रेस की ओर से तैयार की गई कमेटियां अलग-अलग नाम और जिम्मेदारों के साथ काम करेगी।
कांग्रेस की नई कमेटीयों में प्रमुख तौर पर विचारधार और प्रशिक्षण समिति की जिम्मेदारी मीनाक्षी नटराजन, संगठन की मजबूती विस्तार सहभागिता और समन्वय समिति की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह, कार्यक्रम क्रियान्वयन निगरानी समिति- विवेक तनखा, मोर्चा संगठन मजबूत - अरुण यादव, संगठन पारदर्शिता और अनुशासन- अजय सिंह, महिला भागीदारी और कोर वोट बैंक - उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष संसाधन समिति - अशोक सिंह, राज्यसभा सांसद को सौंपी गई है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां अब जल्द कांग्रेस नई प्रदेश कार्यसमिति का एलान भी कर सकती है, जिसके लिए प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तैयार नजर आ रहे हैं. वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब एक्टिव अंदाज दिखाती नजर आ रही है, जहां लोकसभा चुनाव संपन्न होने और उपचुनाव की हलचल के बीच अब कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 7 समितियों के अध्यक्षों का ऐलान किया है।
ये भी पढ़े- 'ठगबंधन भ्रष्टाचार की विचारधारा पर चलता है...', ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तीखा प्रहार












Click it and Unblock the Notifications