छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा... MP की 18 सीटों पर कांग्रेस में इन नामों की हो रही चर्चा
Congress Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट का एलान जल्द कर सकती है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम पक्का माना जा रहा है। तो वहीं सतना सीट से सिद्धार्थ कुशवाहा उम्मीदवार होंगे।

राजगढ़ सीट से प्रियव्रत सिंह, भिंड सीट से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ सीट से पंकज अहिरवार, सीधी से कमलेश्वर पटेल, बैतूल सीट से रामू टेकाम और धार सीट से सुरेंद्र सिंह बघेल हनी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा गुना, विदिशा, सागर, रीवा, दमोह, जबलपुर, रतलाम, इंदौर और उज्जैन शामिल हैं।
बता दें कि कांग्रेस की दूसरी सूची एक-दो दिन में आ सकती है। पहली सूची में 39 नामों का ऐलान किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश का एक भी नाम शामिल नहीं था। यही नहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी एक भी प्रत्याशियों का नाम शामिल नहीं था। कांग्रेस ने शुक्रवार को 39 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। राहुल गांधी एक बार फिर केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शामिल हुए थे। पार्टी की सीईसी की यह दूसरी बैठक है।
जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश की 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है. इसमें नुकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिए जाने का फैसला किया गया है। राजस्थान की कुछ सीटों के प्रत्याशी भी फाइनल हो गए हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालौर लोकसभा से टिकट देने पर विचार किया गया है।
बता दें कि इनमें से ज्यादातर सीटों पर बीजेपी अपने का ऐलान कर चुकी है। जिसमें विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भोपाल से आलोक शर्मा, गुना से केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया, समेत बड़े दिग्गज शामिल हैं। हालांकि ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने प्रयोग करने के बजाए पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया था।












Click it and Unblock the Notifications