मध्य प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

शिवराज का राहुल पर पलटवार, कहा- कांग्रेस के जमाने में खाद के लिए चलती थी लाठियां, पहले 21 किसानों की मौत का दें जवाब

Google Oneindia News

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदसौर पहुंचने से बुधवार को राज्य की सियासत गर्मा गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पहले राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने इतने सालों तक शासन किया लेकिन सिंचाई के लिए पानी क्यों उपलब्ध नहीं कराया। शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस साठ सालों में गरीबी नहीं हटा पाई उलटे गरीब ही हट गया। उन्होंने यह भी कहा कि अब गरीबी शिवराज सिंह चौहान हटाएगा।

shivraj

शिवराज सिंह ने कहा कि, उनके (कांग्रेस के) जमाने में खाद के लिए लाठियां चलती थी, और ये गोली की बात कर रहे हैं। कौन था मुख्यमंत्री जब मुलताई में गोली चली थी? 21 से ज्यादा किसानों की मौत बैतूल के मुलताई में हुई थी। बेतुल जिले के मुलताई में 21 से ज्यादा किसानों की मौत हुई थी। पहले कांग्रेस उसका हिसाब दे।

शिवराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि, पहले राहुल गांधी यह बताएं कि इतने साल शासन करने के बाद भी कांग्रेस की सरकार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने में नाकाम क्यों रही? 18 प्रतिशत ब्याज पर किसानों को लोन देने वाली कांग्रेस शून्य फीसदी ब्याज पर कर्ज दे रही बीजेपी पर सवाल उठा रही है।

बता दें कि आज मंदसौर में गोलीकांड के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोलीकांड के दौरान पुलिस फायरिंग द्वारा मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी और बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी उसके दस दिन के अन्दर किसानों का कर्जा माफ होगा।

English summary
MP CM Shivraj Singh Chouhan Rahul Gandhi Congress madsaur farmer protest
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X