हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी MP सरकार ने 3 पूर्व सीएम को दिए सरकारी बंगले
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट के आदेशों के बाद भी राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खाली कराए गए बंगले फिर से आवंटित कर दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए पूर्व सीएम उमा भारती, बाबूलाल गौर तथा कैलाश चंद्र जोशी को सरकारी बंगलों में रहने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सीएम को बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, शिवराज सिंह दिग्विजय सिंह को आवास नहीं दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को 30 दिन के अंदर सरकारी बंगले खाली करने का आदेश दिया गया था। इन चार पूर्व मुख्यमंत्रियों में उमा भारती, कैलाश चंद्र जोशी, बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह के नाम शामिल थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की तोड़ निकलाते हुए शिवराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को प्रदेश के 'गणमान्य नागरिक' का दर्जा देते हुए सरकारी बंगले वापस आवंटित किए गए हैं।
दरअसल पार्टी के नेताओं की सलाह पर शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से दोबारा बंगले पाने के लिए आवेदन मंगाए थे, साथ ही बंगले वापस देने के लिए कारण भी बताने को कहा गया था। जिसके बाद तीन लोगों ने की ओर से कारण के बंगला वापस पाने का आवेदन किया गया। इसमें कैलाश जोशी ने यह कहते हुए आवेदन किया कि समाजसेवी होने के नाते उन्हें बंगला मिलना चाहिए। बाबूलाल गौर ने लंबे समय से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री होने का हवाला दिया।
वहीं उमा भारती ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री हैं और उन्हें कई बार भोपाल आना-जाना होता है इसलिए बंगला दिया जाए। लेकिन कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की ओऱ से शिवराज की बंगला वापस आवंटित करने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। जिसके बाद उन्हें छोड़कर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले वापस कर दिए गए। बंगले वापस करने के बाद नई व्यवस्था के तहत अब तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगलों का किराया भी देना होगा।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications