कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर आईं CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया, बोले-'बहुत खराब है आने वाला समय'
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 को कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार 12 मार्च को मध्य प्रदेश के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस दूसरी लिस्ट पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने कहा कि 'कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत खराब है।'
मुख्यमंत्री मोहन यादव से मीडिया कर्मियों कांग्रेस की लिस्ट को सवाल किया। मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए सीएम यादव ने कहा, कांग्रेस नेताओं के कोई बड़े नाम इस लिस्ट में नहीं आए है। इसके उल्ट भारतीय जनता पार्टी ने जो लिस्ट जारी की थी, उसमें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं के नाम है।

सीएम यादव ने आगे कहा कि हम सब समझ सकते है कि कांग्रेस के लिए आगे आना वाला समय बहुत खराब है। इनके बड़े नेता मैदान पहले से ही छोड़ रहे है और उसके रिजल्ट भी दिखाई दे रहे है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता सुशासन को समर्पित भाजपा को लोकसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद देकर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएगी।
Recommended Video
आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 43 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जिसमें 10 मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम भी है। कांग्रेस द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में सीधी से कमलेश्वर पटेल और सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह,भिंड से फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया है।
कांग्रेस ने धार से राधेश्याम मुवेल, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, बैतूल से रामू टेकाम, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और देवास से राजेंद्र मालवीय और खरगोन से पोरलाल यादव को टिकट दिया है। हालांकि, 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान फिलहाल अभी नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications