रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले सीएम मोहन यादव, कहा- आज से लिखी जा रही नए भारत की नई इबारत

Madhya Pradesh News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर जहां पूरा देश राममय हो रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के बीजेपी मीडिया सेंटर में रामधुन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही, हनुमान चालीसा, रामधुन व राम रक्षास्रोत का पाठ किया।

सीएम मोहन यादव ने इस दौरान कहा, आज 500 वर्षों के बाद हिंदुस्तान, सनातन संस्कृति एवं समूचे हिन्दू धर्म के लिए सौभाग्य का दिन है। कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए शुभ घड़ी आई और अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आजोयन पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थित में हुआ।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम यह सब देख पा रहे हैं। कहा कि पीएम मोदी ने जब से देश की कमान संभाली हैं तब से हर दिशा में देश का विकास हो रहा और भारत का दुनिया में नाम हो रहा है। सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से नए भारत की नई इबारत लिखी जा रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई व्यक्ति सृष्टि में नहीं होगा जो इस अवसर को निहारना नहीं चाहेगा। देश के सभी धर्मों के लोग इसमें सहयोग कर रहे हैं जो हमारी अनेकता में एकता को दर्शाता है। प्रदेश में भी जगह-जगह आयोजन हो रहे और प्रदेश राम मय हो गया है। आने वाले समय में हम सब मिलकर अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।

सीएम ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत और मध्य प्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है। सीएम यादव ने 56 भोगय प्रसाद का निरीक्षण एवं फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। कहा कि आज के इस अवसर पर हम सब आनंद में डूबे हुए हैं पूरे देश और प्रदेश में त्यौहार का वातावरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+