शिप्रा नदी में CM मोहन यादव ने किया स्नान, कहा- आज ये 20 साल पहले यहां नहीं मिलता था पानी
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 की व्यस्तता के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 2 मई को उज्जैन पहुंचे। यहां सीएम यादव ने शिप्रा नदी में स्नान किया। साथ ही, नदी में तैरते हुए भी नजर आए। स्नान और पूजन के बाद सीएम यादव ने घाटों का निरीक्षण भी किया। कहा कि कल यानी 3 मई से यहां पंचकोशी की बड़ी परिक्रमा प्रारंभ होगी।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंचे और शिप्रा नदी के तट दत्त अखाड़ा घाट पर स्नान किया। शिप्रा नदी में स्नान के बाद सीएम यादव ने मां शिप्रा का पूजन-अर्चन कर चुनरी चढ़ाई। इस दौरान सीएम यादव ने उन लोगों पर निशाना साधा जो लोग चुनावी राजनीति के लिए मां शिप्रा की पवित्रता पर सवाल उठा रहे हैं।

सीएम यादव ने कहा कि बड़ा दुख होता है कि कभी-कभी लोग मां शिप्रा पर प्रश्न करते हैं। कहा कि मां शिप्रा पर प्रश्न ना उठाएं, बल्कि मां शिप्रा की पवित्रता बनी रहने दें। सीएम यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिप्रा के पावन तट पर स्नान करने का विशेष महत्व है यहां की परंपरा है कि हम यहां डुबकी लगाकर इस तीर्थ का महत्व बढ़ाएं।
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आज मैनें मां शिप्रा के किनारे आकर स्नान किया। कल से यहां पंचकोशी की बड़ी परिक्रमा प्रारंभ होगी उसमें लोग आस्था और श्रद्धा से आते हैं...उज्जैन में हमारी सरकार द्वारा किए गए काम के कारण उज्जैन में पूरे साल नदी का जल मिल रहा है, मुझे इस बात का संतोष है। आज से 20 साल पहले यहां नवंबर दिसंबर के पानी नहीं मिलता था।












Click it and Unblock the Notifications