गर्मी के मौसम में CM मोहन यादव ने लिया सत्तू के पराठे का स्वाद

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर स्टार प्रचारक दूसरे राज्यों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान सीएम यादव अलग-अलग राज्यों के स्थानीय भोजन का स्वाद भी ले रहे हैं। सीएम यादव की ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 17 मई को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो सत्तू के पराठे का स्वाद लेते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान सीएम यादव ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अनुपम बिहार और स्वादिष्ट लिट्टी चोखा..इसी के साथ गर्मी के मौसम में सत्तू के पराठे का स्वाद..।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि यात्रा के दौरान बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद लिया। खबर के मुताबिक, एमपी सीएम मोहन यादव उज्जैन से हैं और उन्हें पोहा जलेबी, दाल बाफले के साथ सभी स्थानीय व्यंजन बेहद पसंद हैं। लेकिन, पिछले कई दिनों से वे दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और इस दौरान यहां के स्थानीय व्यंजनों का आनंद भी ले रहे हैं।

वहीं, आज सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और यहां वे बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनावी सभाओं में भाग लेंगे। पांचवें चरण के लिए यहां 20 मई को मतदान होगा। इस दौरान चौदह सीटों के लिए वोटिंग होगी जिनमें अमेठी, रायबरेली जैसी हॉट सीट के साथ मोहनलालगंज, लखनऊ, झांसी, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+