इंदौर में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे CM मोहन यादव, कहा- 'शादी से दूल्हा भाग गया तो...'

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश की इंदौर सीट काफी चर्चाओं में है। चर्चा की वजह है कि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने अंतिम समय में अपना नामांकन वापस ले था और बीजेपी में शामिल हो गया। वहीं, अब इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा कटाक्ष किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगर शादी से पहले दूल्हा भाग गया तो यह उनकी गलती नहीं है। बता दें कि इंदौर सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापसी की आखिरी तारीख यानी 29 अप्रैल को अपना नामांकन वापस ले लिया और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही इंदौर लोकसभा सीट चर्चाओं में आ गई थी।

MP CM Mohan Yadav

शंकर लालवानी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने इंदौर में कुछ गलत किया है। सीएम यादव ने पूछा कि इसमें हमारी गलती क्या थी? यह पूरे गांव को शादी की दावत में बुलाकर शादी समारोह से पहले दूल्हे के भाग जाने जैसा है।

कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए सीएम यादव ने आगे कहा कि 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए इंदौर से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं बचा है। कहा कि कांग्रेस के नेता यहां के मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील कर रहे हैं, जो लोकतंत्र का अपमान है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अगर किसी का बच्चा घर से भाग जाता है, तो इसमें किसकी गलती है?

आपका खुद अपने बच्चे की देखभाल करनी चाहिए। इस दौरान सीएम यादव ने इंडिया गठबंधन को 'घमंडिया' गठबंधन करार देते हुए कहा कि ये अहंकारी लोग 17 लाख साल पहले भगवान राम के समय में लंका में पैदा हुए थे। अपनी बुद्धि के दिवालियापन के कारण, उन्होंने नकली भगवाधारी बनकर माता सीता का अपहरण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+