सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- BJP ही ऐसी पार्टी जो एक कार्यकर्ता की बना सकती है मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए बीजेपी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही आज के समय में एक ऐसी पार्टी है, जो एक कार्यकर्ता को सीएम जितनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बदले खुद से सीएम बनाए जाने पर भी डॉ. मोहन यादव ने सवालों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अंदर सबकुछ लोकतांत्रित तरीके से होता है। सीएम ने बताया के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी छीनी नहीं गई बल्कि उन्हों ने स्वेच्छा से मेरे नाम का प्रस्ताव रखा।

सीएम मोहन यादव ने सीएम पद के लिए अपना नाम घोषित होने के बाद की स्थिति की जिक्र किया। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब विधायकों की बैठक में मेरे नाम की घोषणा की गई तो मुझे अपने कानों पर ही भरोसा नहीं हुआ और मैं दो मिनट तक बैठा रहा। सीएम ने कहा, " जब मेरा नाम सीएम के पद लिए घोषित हुआ तो मैं अपने साथी विधायकों के साथ सबसे आखिरी लाइन में बैठा था और उनसे चर्चा कर रहा था कि सामने बैठे किस वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री घोषित किया जाएगा।"

MP CM Mohan Yadav

छानी नहीं शिवराज सिंह की कुर्सी
सीएम शिवराज ने दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि बीजेपी हमेशा से अपने कार्यकर्ताओं को मौका देती रही है। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के बारे में सबकुछ देखती है। उन्होंने कहा की पूर्व सीएस शिवराज सिंह ने खुद उन्हें सीएम बनान के लिए सहमति व्यक्त की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, "शिवराज सिंह चौहान मेरा मार्गदर्शन करते हैं। मैं उनसे मिलता रहता हूं।"

सीएम ने आगे कहा, "...पहले तो जब शिवराज सिंह चौहान ने मेरे नाम की घोषणा की तो मैंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरे नाम की भी घोषणा हो सकती है। इस दौरान आसपास बैठे विधायकों ने कहा कि आपका नाम लिया जा रहा है खड़े हो जाइए। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि पार्टी किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को भी मौका दे सकती है।"

पैरवी करेंगे तो कभी नहीं आएगा नंबर
डॉ. मोहन यादव बीजेपी के चयन नीति का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कर्मठ कार्यकर्ता को सही पहचान देना जानती है। सीएम ने कहा कि भाजपा में खासियत ये है कि वो एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़े पद के लिए चुन सकती है लेकिन अगर पैरवी करेंगे तो आपका नंबर कभी नहीं आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+