जनता की भलाई के कार्य तत्परता से करें,CM मोहन यादव ने कहा
MP News: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जनता की भलाई के कार्य तत्परता से करें। जनकल्याण, विकास और सुशासन के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ें।
सीएम यादव ने यह बात मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान कही। कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अच्छा कार्य करें।

जनता की शिकायतें नहीं मिलें। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की डीपीसी समय पर कराकर पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही,अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।












Click it and Unblock the Notifications