किसानों को सीएम मोहन यादव ने दिया भरोसा, कहा- ओलावृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई

MP News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की तैयार फसलों को चौपट कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को भरोसा दिया है कि नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 'प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है...ओलावृष्टि से प्रभावित होने पर नुकसान की भरपाई करेंगे। गेहूं खरीदी में किसान को किसी प्रकार का कष्ट नहीं आने देंगे। इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए हैं।'

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा मैंने अपने प्रशासन के सारे वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी जिले में जनहानि, पशुहानि या किसी प्रकार का नुकसान होगा तो सरकार उसके प्रति गंभीर रहेगी। उसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए मुआवजा दिया जाएगा, प्रदेश सरकार इसके लिए संकल्पित है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव कहा कि गेहूं को कवर्ड परिसर में रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम ने कहा कि 80% अनाज पहले से कवर्ड परिसर में है, लेकिन जो ओपन में है, उसको भी सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि भारत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि गेहूं की जो फसल आ रही है, उसकी चमक कमजोर थी।

किसी कारण से उनको खरीदने में कठिनाई आ रही थी। वो निर्देश भी स्पष्ट हो गए हैं, किसान को किसी प्रकार का कष्ट न आने दें। सरकार किसानों के साथ खड़ी है। आपको बता दें कि मौसम प्रणाली में आये बदलाव से अप्रैल के महीने में भी किसानों की कुदरत की मार का सामना पड़ रहा है, प्रदेश के कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां बारिश हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+