किसानों-जवानों के हितों का PM मोदी ने रखा पूरा ध्यान, छत्तीसगढ़ में बोले CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 12 मार्च को छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां राजनांदगाव आयोजित जनसभा को संबोधन करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, ये दोनों भाई हैं। अतीत में यह मध्यप्रदेश का ही हिस्सा था। मध्यप्रदेश की धरती पर छत्तीसगढ़ वासियों का भी पूरा अधिकार है, नर्मदा मैया की कृपा दोनों प्रदेशों पर है।
छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती से सबको प्रणाम करते हुए सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधिन की शुरुआत की। सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास हो रहा है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। पीएम मोदी ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को बेहतर रेल अधोसंरचना के लिए अनेक सौगात दी हैं।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने आज देश में रेल अधोसंरचना से जुड़े अनेक कार्यों का लोकार्पण किया है। वंदे-भारत ट्रेन अलग-अलग मार्गों पर संचालित हो रही हैं। अन्य रेल सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। इन कार्यों के लिए पर्याप्त धन राशि का प्रावधान किया गया है। कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों भाई-भाई की तरह हैं।
सीएम मोहन यादव ने बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त राशि दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में दोनों राज्यों में धन की कोई कमी नहीं है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जो पूरा देश कभी भूल नहीं सकता।
अयोध्या में 500 साल से निरंतर रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का संघर्ष चल रहा था। सीएम यादव ने कहा कि सीमा पर आज जवान अपनी जान की बाजी लगाकर राष्ट्र-रक्षा कर रहे हैं। जवान सीना ठोंक कर देश की सेवा कर रहे हैं। कहा कि पीएम ने सेना के जवानों के साथ किसानों की भी चिंता की है।
किसानों को सम्मान निधि देने के साथ ही लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना चलाई जा रही है। तीन माह की अल्प अवधि में छत्तीसगढ़ में जन कल्याण के अनेक कार्य हुए हैं। सीएम यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications