लोकसभा चुनाव के बाद धान किसानों को दिया जाएगा पैसा, मवई में मंच से बोले CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 31 मार्च को मंडला जिले के मवई पहुंचे। यहां मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और छिंदवाड़ा से प्रत्याशी नकुलनाथ को आड़े हाथों लिया। साथ ही, सीएम यादव ने कहा कि मोदी मोटा अन्न दुनिया को खाना सिखा रहे है।

सीएम यादव ने कहा कि आने वाले समय में हमारा ज्वार, बाजरा, मक्का ये सारे अन्न विदेशों तक जाएंगे। इस दौरन सीएम ने कहा कि इस मोटे आनाज को पीएम मोदी ने नाम भी कितना बढ़िया दिया है। कहा कि पीएम मोही ने इन्हें नाम दिया है श्रीअन्न। श्री मतलब भगवान का अन्न। सीएम ने कहा कि हमारे किसी भी पूजा-पाठ में पंडित चावल, ज्वार और बाजार रखवाएगा।

MP CM Mohan Yadav

लेकिन, गेहूं किसी भी पूजा-पाठ में नहीं रखा जाता। सीएम ने कहा कि गेहूं हमारा अन्न नहीं है...गेहूं बाहर का अन्न है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि अगर आप गेहूं उगा रहे है तो डरों मत सवा सौ रुपया आपको भी बोनस दिया जाएगा। 2275 मोदी जी का पैसा और सवा सौ रुपया हमारा आपको मिलेगा।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर तंज करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेसी बोलते है कि इन्हें पूरा पैसा क्यों नहीं दे रहे है और अंदर से बोलते हुए इन्हें पैसा क्यों दे रहे हो। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस वाले बोलते है कि किसानों को 27सौ क्यों नहीं दे रहे है। हमने 5 साल के लिए बोला है अभी तो सवा सौ दिए है अगली बार और देंगे।

कहा कि तूम 27सौ बोल रहे है हम तो तीन हजार तक देंगे। यह किसानों की सरकार है और हमें किसानों को देने में कोई परेशानी नहीं है। सीएम यादव ने कहा कि जो मांगों के सब देंगे। किसानों के कष्ट मिटाने के लिए भाजपा सरकार खड़ी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद धान का पैसा भी दिया जाएगा।

आचार संहिता खत्म होते ही बजट आएगा और हमारे धान के किसानों को भी हमारी सरकार पैसा देगी...ये हमारा वचन है। लाडली लक्ष्मी बहनों को भी हम लगातार पैसा दे रहे है। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस बार लाडली लक्ष्मी बहनों के खाते में पैसा 5 दिन पहले आएगा। पहले 10 तारीखों को पैसा आता था, लेकिन इस बार 5 दिन पहले ही बहनों के खातों में पैसा आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+