लोधी-लोधा और लोध क्षत्रिय का रहा है बहादुरी का इतिहास, CM मोहन यादव ने कहा
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 14 फरवरी को तुलसी मानस भवन पहुंचे। यहां लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा की प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा, लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय समाज का इतिहास बहादुरी का इतिहास है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में समाज के वीरों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
सीएम यादव ने कहा कि पूरा देश उनके बलिदान का ऋणी रहेगा। भावी पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र और मूल्यों से प्रेरणा लेना चाहिए। कहा कि पीएम मोदी ने वीरों, महापुरूषों को सम्मानित करने की भावना के साथ नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा के पाठ्यक्रम से गुलामी के चिन्ह मिटाए है।

नई शिक्षा नीति में आवश्यक किताबी ज्ञान के साथ महापुरुषों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों की जीवनियों को शामिल किया गया हैं। सीएम यादव ने वीर हृदय शाह लोधी और रानी अवंती बाई लोधी के भारत की स्वतंत्रता में किए गए योगदान और बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सीएम यादव का लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय महासभा ने बड़ी पुष्प माला पहनाकर और शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, लोधी लोधा और लोध क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल सहित समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications