लोकसभा चुनाव के बाद डिंडोरी को मिलेगा आयुर्वेदिक कॉलेज, CM मोहन यादव ने मंच से कहा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 31 मार्च को डिंडोरी पहुंचे। यहां गाड़ासरई में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि मुझे डिंडोरी जिले से इतना प्यार है कि यहां के लिए जो-जो मांगों के वो-वो दूंगा। इस दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि प्रदेश में आयुर्वेदिक कॉलेज बन रहे है, लोकसभा चुनाव के बाद डिंडोरी में भी आयुर्वेदिक कॉलेज बनेगा।
सीएम मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, यहां पर लॉ कॉलेज नहीं था, बच्चे परेशान होते थे और जबलपुर जाते थे। इसलिए लॉ कॉलेज भी यही खोला गया, आपके बीच में से और वो जल्द ही शुरू हो जाएगा। साथ ही, सीएम यादव ने डिंडोली को दो-दो एक्सीलेंस कॉलेज भी दिए है।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि अभी हमारे यहां अब आयुर्वेदिक कॉलेज खुलने वाले है। कहा कि लोकसभा चुनाव जैसे ही खत्म होता है तो डिंडोली में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेगा। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारे इस क्षेत्र के अंदर पशुपाल का व्यवसाय है, इसलिए आपको गाय दी जाएगी। यहां कोई व्यक्ति खाली नहीं रहेगा, गाय का दूध बेचकर वो अपना व्यवसाय शुरू कर सकता है।
युवाओं को रोजगार के लिए डिंडौरी जिले में भी कारखाने खोले जाएंगे। सबसे पहला कारखाना तहसील बजाग व करंजिया ब्लाक में खुलेगा, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर भी रोजगार मिल सकेगा। कहा कि भविष्य में डिंडौरी में एग्रीकल्चर व हार्टिकल्चर की पढ़ाई भी विद्यार्थी कर सकेंगे, इसके लिए भी कॉलेज खोला जाएगा। इस क्षेत्र में विकास के लिए कोई कंजूसी नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications