सारंगपुर में CM मोहन यादव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राजगढ़ के सारंगपुर पहुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। साथ ही, फलसों की नुकसान का मुआवजा देने की बात कही।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के लोग बोलते थे कि लाड़ली बहना योजना बंद हो जाएगी। लेकिन, हमने कहा कि आप बोलते रहे...हम बढ़ाते रहेंगे। कहा कि लाड़ली बहनों को पैसा मिल रहा है। हमारी (भाजपा) सरकार बनने के बाद कोई योजना बंद नहीं हुई।

सीएम यादव ने कहा कि पहले 10 तारीख को पैसे आते थे। इस बार 5 तारीख को पैसे आए और आने वाले समय में 1 तारीखों को लाड़ली बहना योजना के पैसे आएंगे। ये गरीबों, मजदूरों, बहनों और युवाओं की सरकार है। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेसियों ने गेहूं के पैसे को लेकर आवाज उठाई थी।
तब हमने कहा था कि आपकी सरकार में किसानों को तो गेहूं के पैसे नहीं मिले। लेकिन, यह हमारी सरकार है गेहूं का पैसा भी दिया और गांव-गांव में खरीद की व्यवस्था की। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि गेहूं खरीद पर हम हर साल सवा सौ रुपए बढ़ाएंगे। सीएम यादव ने कहा कि ये साल गोवंश के रूप में मनाया जाएगा।
गायों के लिए गोशाला बनाएगे...गो-एंबुलेंस की व्यवस्था करेंगे। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा, जहां गोशाला नहीं है वहां गोशाला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जैसे गेहूं के लिए बोनस देते है वैसे ही दूध खरीदने पर सरकार बोनस देगी। इस दौरान बंटवारे की याद दिलाते हुए कहा कि आजादी के समय भाजपा नहीं थी। सिर्फ कांग्रेस थी लेकिन उन्होंने देश को बांटने का काम किया है।
कहा कि हमने दो बार नरेंद्र मोदी को चुनाव में वोट देकर जिताया। दोनों बार का चुनाव हमें गर्व करने के लिए मजबूर करता है। स्वर्ग से सुंदर कश्मीर को कांग्रेस और उनकी पूर्ववर्ती सरकारों ने खून का अड्डा बना दिया था। यह सारे पाप अगर किसी के माथे पर है तो वह है कांग्रेस। कांग्रेस कहती थी 370 हटेगी तो देश में खून की नदियां बह जाएगी।
आग लग जाएगी, हमारी सरकार ने फैसला लिया। क्या हिंदू, क्या मुसलमान, अब इतने आनंद से कश्मीर में हैं। सबका काम धंधा बढ़ रहा है। कश्मीर की तो छोड़ो अब पाक अधिकृत कश्मीर भी कह रहा है। नरेंद्र मोदी हमको भी भारत में मिला लो। हमको नहीं रहना है दरिंदों के बीच में, हमको भी भारत में मिलना है।
इस दौरान सीएम ने कहा कि राजगढ़ में इस बार भी प्रचंड जीत के साथ कमल खिलेगा। आज सारंगपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सारंगपुर के नागरिकों में भाजपा के प्रति जो अपनत्व है, आशीर्वाद और स्नेह की ललक है, उससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि "अब की बार 400 पार" में सारंगपुर भी बढ़-चढ़कर सहभागी बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications