Kyrgyzstan में फंसे MP के छात्र से सीएम मोहन यादव ने फोन पर की बात, सुरक्षा का दिया आश्वासन
MP News: मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारत से कई स्टूडेंट्स किर्गिस्तान गए थे। इन स्टूडेंट्स में मध्य प्रदेश के भी छात्र-छात्राएं शामिल है, जो वहां हुई हिंसा के बीच फंस गए हैं। ये स्टूडेंट्स इतने डरे और सहमे हुए हैं कि वो जल्द से जल्द भारत वापस लौटना चाहते हैं। किर्गिस्तान से फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है।
इस बीच हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों से सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉल के जरिए बात की। इस दौरान सीएम यादव ने छात्रों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल से एक वीडियो जारी की है।

साथ ही, सीएम यादव ने 'X' हैंडल पर लिखा, 'किर्गिस्तान में देश के हजारों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जिसमें हमारे मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राएं भी हैं। संतोष की बात है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मैं सतत भारत सरकार के संपर्क में हूँ, किर्गिस्तान में स्थिति नियंत्रण में है। अभिभावकों से आग्रह है कि आप भी चिंता न करें।'
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि भारत सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम अपने सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लायेंगे। सीएम यादव ने जो वीडियो जारी किया है उसमें उन्होंने कहा है कि मेरी जानकारी में लाया गया कि किर्गिस्तान में जो बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए हैं, वो वहां हुई हिंसा में फंस गए है।
सीएम यादव ने कहा कि मैंने अभी वहां फंसे बच्चों से बात की हैं और वो सुरक्षित है। कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार भारत सरकार और किर्गिस्तान सरकार से भी संपर्क में है। सीएम ने कहा कि लगभग 30 हजार से ज्यादा वहां बच्चे पढ़ रहे है और 1200 से ज्यादा बच्चे मध्य प्रदेश के भी है, जो सब सुरक्षित है। हम किर्गिज़स्तान सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं।












Click it and Unblock the Notifications