एमपी सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की जारी की 13वीं किस्त, एक्स पर दी शुभकामनाएं
MP News: 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। इसके साथ ही सरकार ने लाडली बहनों तोहफा दिया है। गुरुवार देर रात सरकार ने लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी। इस योजना के तहत लाभार्थी बहनों के खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर किए गए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर घोषणा की कि आज लाडली बहनों के लिए विशेष दिन है। महिला सशक्तिकरण की प्रतीक लाडली बहना योजना की 13वीं किश्त बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। उन्होंने लाडली बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मई-जून 2023 में लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य 21 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित महिलाओं को एक हज़ार रुपए प्रदान करना है। पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी।
बाद में विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में रक्षाबंधन के त्यौहार पर यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई। पिछले कुछ महीनों से यह राशि हर महीने की 10 तारीख से पहले भेजी जाती रही है। इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही लाडली बहनों के खातों में 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications