स्वाति मालीवाल मामले में आई CM मोहन यादव की प्रतिक्रिया, कहा- केजरीवाल को देश कभी माफ नहीं करेगा

Swati Maliwal: राज्यसभा सांसद और आप नेता स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट-बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब एमपी सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने स्वाति मालीवाल मामले में आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घेरा है। साथ ही, कहा है कि देश कभी भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को माफ नहीं करेगा।

एमपी सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार 17 मई को अपने 'X' हैंडल पर न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही, लिखा है कि 'हमारी संस्कृति नारी सम्मान की रही है, आम आदमी पार्टी में जो कुछ चल रहा है उसके लिए देश कभी भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को माफ नहीं करेगा।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में सीएम यादव से मीडिया कर्मी ने स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर सवाल किया। मीडियाकर्मी के सवाल का जवब देते हुए सीएम यादव ने कहा, 'आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सीएम को प्रकरण में जेल जाना पड़े और वो पद भी नहीं छोड़े। उनके घर मारपीट हो जाए और सीएम कुछ नहीं करें।'

सीएम यादव ने आगे कहा कि उन्हें इस घटना पर तुरंत ही संज्ञान लेकर जो भी जवाबदार है उस पर पार्टी स्तर पर कार्यवाही करना चाहिए। एक महिला होने के नाते स्वाति मालीवाल उनकी पार्टी की बड़ी नेता है। इस प्रकरण को लेकर आप पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी ना उनके किसी पदाधिकारी को माफ करेगी।

अभी भी समय है उनको माफी मांगना चाहिए और इस पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। खबर के मुताबिक, स्वाति मालीवाल 13 मई को सीएम आवास गई थी, इस दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई थी। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में विभव कुमार पर कई गंभीर आरोप लगा हैं।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पूर्व PA विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ IPC की धारा 354 (स्त्री की मर्यादा को ठेस पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के उद्देश्य से कुछ कहना, इशारे या कार्य करना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+