हरियाणा के महेंद्रगढ़ पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं से कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (शनिवार 9 मार्च) हरियाणा दौरे पर हैं। हरियाणा पहुंचने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनका स्वागत किया। सीएम यादव सबसे पहले महेंद्रगढ़ पहुंचे और यहां 1857 की क्रांति के नेतृत्वकर्ता, अमर शहीद राव तुलाराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इसके बाद सीएम मोहन यादव भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। यहां सीएम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा का हर सिपाही तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प "अबकी बार 400 पार" को सिद्ध करने के लिए बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता संपूर्ण सामर्थ्य के साथ कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की देवतुल्य जनता मोदी जी की प्रत्येक गारंटी पर मोहर लगाएगी और प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाएगी। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कलस्टर की बैठक में तीनों लोकसभाओं के चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में कलस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, लोकसभा संयोजक मनीष मित्तल, सांसद धर्मवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, डा. बनवारी लाल सहित विधायक और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications