8837 युवाओं को CM मोहन यादव ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र,उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की दीं शुभकामनाएं

MP News: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज मध्‍यप्रदेश के विभिन्‍न विभागों में चयनित 8837 नवनियुक्‍त अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसमें उन्होंने प्रतीक स्वरूप 17 नियुक्ति पत्र मंच पर ही प्रदान किए। इस दौरान सीएम यावद ने सभी को उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान सीएम यादव ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार भी विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य के लिए संकल्पबद्ध है। इसके साथ ही शासन से जुड़े छोटे से छोटे कर्मचारी के सम्मान के प्रति भी सरकार गंभीर है।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पटवारी परीक्षा देने वाले युवाओं का संघर्ष बड़ा है। जांच के नाम पर युवाओं को रोकना भाजपा को मंजूर नहीं है। यदि गलत हुआ तो कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि अब इनका जीवन नए सिरे से आगे बढ़ रहा है। इससे बड़ी क्या बात होगी।

कार्यक्रम में सीएम ने 8 हजार 837 युवाओं को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। आने वाले सप्ताह में 15 हजार अन्य नियुक्ति पत्र सौंपे जाने हैं। आज का दिन इन सभी के लिए शुभ दिन है। जीविका का साधन मिलने से बेहतर कोई कार्य नहीं है। सीएम ने नवनियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगरीयनिकायों से जुड़े जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शहरों में नागरिक सर्वाधिक अपेक्षाएं पार्षदों से करते हैं, यह स्वाभाविक भी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर और प्रदेश के अन्य नगरों को अच्छे कार्य के लिए भारत सरकार ने चयनित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+