मध्यप्रदेश पुलिस की CM मोहन यादव ने की प्रशंसा, कहा- बूथ लूटने या हिंसा जैसी खबर नहीं आई सामने

MP News: प्रदेश की कानून-व्यवस्था के संदर्भ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां आकस्मिक बैठक कर उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, सीएम यादव ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की बूथ लूटने की घटना या हिंसा जैसी खबर नहीं आई।

पुलिस मुख्यालय में आकस्मिक बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग तीन महीने तक आचार संहिता लागू रही और इस दौरान पुलिस द्वारा किए गए काम, प्रदेश स्तर पर किसी प्रकार की बूथ लूटने की घटना या हिंसा जैसी खबर नहीं आई।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे कहा कि यह पुलिस की उपलब्धियों में से एक है। वे अपराध पर और सख्ती करें, जहां भी लगता है कि पुलिसिंग की ज़रूरत है वहां आप सख्ती करें... अपराध की दर सभी क्षेत्र में गिरी है। महिलाओं की सुरक्षा का भी विषय है जिस पर ज़ोर देने को कहा है। सीएम ने कहा कि मैंने पुलिस अधिकारियों को बधाई भी दी है।

कहा कि चार चरणों के चुनाव में पूरे प्रदेश स्तर पर कोई बूथ लूटने की घटना, गोलीबारी...मर्डर और लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। कहा कि ये पुलिस-प्रशासन की अपना सफलता है। लेकिन, जो होने वाले अपराध है उनपर पुलिस को और सख्ती करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि अधिकारियों का लगातर निरीक्षण होना चाहिए।

कहा कि अपराध की दर सभी क्षेत्रों में गिरी है, लेकिन फिर भी हमने कहा कि सजगता रखनी चाहिए। सीएम यादव ने आगे कहा कि बारिश के बाद अगले महीने से त्यैहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। ऐसे में अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। कहा कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा प्रबंधन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+