पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कही ये बात

MP News: पूर्व रक्षा मंत्री पद्मभूषण मनोहर पर्रिकर की रविवार 17 मार्च को पुण्यतिथि है। मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी सदैव आपके कार्य का मार्गदर्शन करती रहेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'सौम्यता, सहजता, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री पद्मभूषण श्री मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूं।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि देश की सुरक्षा के लिए किये गए आपके कार्य एवं प्रतिबद्धता सदैव नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। बता दें,मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था। वह काफी लंबे समय तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे।

वह अपने अंतिम समय में भी गोवा के मुख्यमंत्री थे। इसके साथ ही अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 के बीच वह देश के रक्षामंत्री रहे। जनवरी 2020 को उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। मनोहर पर्रिकर ने ही 2013 में नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर प्रस्तावित किया था।

वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था। वह पहले आईआईटी में पढ़े व्यक्ति हैं जोकि विधायक बने। इसके साथ ही पहले आईआईटीएन हैं जो देश के मुख्यमंत्री बने। गोवा के पहले नेता थे जो केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+