महाराणा प्रताप की जयंती पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- यह राष्ट्र आपका सदैव रहेगा ऋणी
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाराणा प्रताप की जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि देश के लिए आपके अतुलनीय बलिदान का यह राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
सीएम मोहन यादव ने गुरुवार 9 मई को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'अद्भुत शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि मातृभूमि के लिए आपकी अटूट निष्ठा व प्रेम अविस्मरणीय है, देश के लिए आपके अतुलनीय बलिदान का यह राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इस दौरान सीएम यादव ने महाराणा प्रताप के धैर्य-साहस और उनके योगदान को याद किया।
आपको बता दें कि महाराणा प्रताप, मेवाड़ के शौर्य और वीरता के प्रतीक, भारतीय इतिहास के एक प्रमुख वीर योद्धा थे। उन्होंने मुघल साम्राज्य के खिलाफ अप्रतिम साहस और उत्कृष्ट योद्धा शैली का प्रदर्शन किया।
महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था। उन्होंने कई युद्ध में मुगलों को हार की धूल चटाई थी। इतना ही नहीं, अपनी वीरता और शौर्य से लोगों की आत्मविश्वास को बढ़ाया।
बता दें कि 1576 में महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुआ हल्दी घाटी का युद्ध हुआ था। कहा जाता है कि हल्दी घाटी के इस युद्ध में अकबर के 85 हजार वाली विशाल सेना का सामना महाराणा प्रताप ने अपने 20 हजार सैनिकों के साथ किया था।
बुरी तरह से जख्मी होने के बाद भी महाराणा प्रताप अकबर के हाथ नहीं आए। इस तरह से महाराणा प्रताप ने अपने कौशल और युद्ध कला का परिचय दिया था।












Click it and Unblock the Notifications