Kalpana Chawla की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- आपको युगों-युगों तक किया जाएगा याद
MP News: भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज (रविवार 17 मार्च) जयंत है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें (कल्पना चावना) को शत् शत् नमन किया। साथ ही, कहा कि आपका ये योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल्पना चावला को याद करते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,'जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिज़ूल है कद आसमान का।।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लिखा, अंतरिक्ष में हिंदुस्तान का परचम लहराने वाली नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण, देश के गौरव को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली भारत की बेटी, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन व विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं!'
सीएम ने आगे लिखा कि आपने देश की बेटियों को सपने देखने का हौसला दिया, आपका ये योगदान युगों-युगों तक याद किया जायेगा। आपको बता दें कि कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था और वे एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थीं।
कल्पना चावला ने 1997 में स्पेस शटल मिशन STS-87 में अंतरिक्ष यात्रा की थी, जिसमें उन्होंने चांद के निकट ग्लोइसर एक्सपरिमेंट का प्रयोग किया। वह पहली भारतीय मूल की महिला थीं जो अंतरिक्ष यात्रा पर दो बार गई थीं। इतना ही नहीं, कल्पना चावला को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications