इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, पंच कल्याणक महोत्सव में हुए शामिल
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार 8 मार्च को इंदौर पहुंचे। यहां गांधी नगर स्थित सुमति धाम में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
विश्व शांति महायज्ञ में सीएम मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही, प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर सांसद बीडी. शर्मा, महेंद्र सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला एवं अनिल जैन, गौरव रणदिवे, चिंटू वर्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications