एमपी के CM मोहन यादव ने सुमित्रानंदन पंत को उनकी जयंती पर किया नमन
MP News: हिंदी साहित्य जगत के महान कवि सुमित्रानंदन पंत की आज (सोमवार को) जयंती है I इस अवसर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार, कवि और पद्मभूषण से सम्मानित सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आज भी उनकी रचनाएं हम सभी के लिए प्रेरणा व साहित्य के ज्ञान का स्रोत हैं।

पंत ने अपने लिए नाम का चयन भी खुद ही किया था। दरअसल उनका वास्तविक नाम गुसाई दत्त था, जिसे उन्होंने बदल कर सुमित्रानंदन पंत रख लिया था। सुमित्रानंदन पंत को हिंदी साहित्य का 'विलियम वर्ड्सवर्थ' कहा जाता है। उनको ऐसे साहित्यकारों में गिना जाता है, जिनका प्रकृति चित्रण समकालीन कवियों में सबसे ज्यादा अच्छी थी।
यह भी पढ़ें MP के सीएम मोहन यादव ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना,कहा- सब जानते हैं मालीवाल के साथ क्या हुआ












Click it and Unblock the Notifications