रासबिहारी बोस की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- आपके योगदान का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् श्रद्धेय रासबिहारी बोस की जयंती पर नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आपके योगदान को राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 25 मई को रासबिहारी बोस की तस्वीर अपने 'X' हैंडल पर पोस्ट की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा,सर्वप्रथम आज़ाद हिन्द फ़ौज के निर्माता, स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् श्रद्धेय रासबिहारी बोस जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि 'भारतीय स्वातंत्रय संघ' की स्थापना के साथ आपने देश की स्वतंत्रता का उद्घोष कर जन-जन को प्रेरित किया, वहीं जापान की धरती से भी मां भारती के वीर सपूतों का सहयोग किया। आपके योगदान का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
आपको बता दें कि रास बिहारी बोस ने अपना पूरा जीवन ही देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और इसके लिए देश की सीमाओं से परे जाकर अंग्रेजों को देश से निकालने के लिए काम करते रहे। रास बिहारी बोस का जन्म 25 मई 1886 को बंगाल के वर्धमान जिले के सुबालदाह गांव के बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था।
उनके पिता का नाम विनोद बिहारी बोस और मानता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। बचपन से ही रास बिहारी ने महामारी और सूखे का दौर देखा जिसके साथ उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के जुल्म भी देखे और उनके मन में अंग्रेजों के प्रति नफरत भर गई थी। प्रथम विश्व युद्ध के समय क्रांतिकारियों ने अंग्रेज सैनिक कम होंगे इसका फायदा उठा कर विद्रोह करने के लिए गदर योजना बनाई गई।
हालांकि, ये योजना सफल नहीं हो सका और बहुत सारे क्रांतिकारी पकड़े गए। लेकिन, रास बिहारी बोस को अंग्रेज छू भी ना सके। ऐसे में उन्होंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया जिससे वे देश की आजादी के लिए खुल कर कुछ कर सकें। इसके लिए उन्होंने जापान देश को चुना और वहां पहुंच कर फिर सक्रिय हो गए।












Click it and Unblock the Notifications