पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कहा- आपको सदैव याद किया जायेगा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती के अवसर पर याद करते हुए नमन किया। सीएम यादव ने कहा कि निहित स्वार्थों और अन्याय के विरुद्ध आपने जिस साहस व दृढ़ता से लड़ाई लड़ी, उसके लिए आपको सदैव याद किया जायेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार 17 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तस्वीर शेयर की। इस दौरान सीएम यादव ने लिखा, भारतीय राजनीति में 'युवा तुर्क' के नाम से विख्यात, समाजवादी पुरोधा, प्रखर वक्ता, जनप्रिय नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, निहित स्वार्थों और अन्याय के विरुद्ध आपने जिस साहस व दृढ़ता से लड़ाई लड़ी, उसके लिए आपको सदैव याद किया जायेगा। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्म 1927 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। वह एक समाजवादी नेता थे जिन्होंने कुछ समय के लिए अल्पमत सरकार का नेतृत्व किया था।
चंद्रशेखर ने 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और कांग्रेस के बाहरी समर्थन के साथ जनता दल के एक अलग गुट की सरकार का नेतृत्व किया था।












Click it and Unblock the Notifications