पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन

Neelam Sanjiva Reddy: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की जंयती पर नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी राजनीतिज्ञ के रूप में आपकी भूमिका सदैव प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में अविस्मरणीय रहेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार 19 मई को अपने 'X' हैंडल पर पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी एक तस्वीर शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति श्री नीलम संजीव रेड्डी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि सादा जीवन उच्च विचार के आदर्श में कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी राजनीतिज्ञ के रूप में आपकी भूमिका सदैव प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में अविस्मरणीय रहेगी। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी, एक प्रख्यात समाजसेवी और राजनेता थे, जिनका योगदान समाज को समर्पित था।

नीलम संजीव रेड्डी भारत के छठे राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक रहा। आन्ध्र प्रदेश के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था।

सन 1977 के आम चुनाव में जब इंदिरा गांधी की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल जनता पार्टी ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर कांग्रेसी राष्ट्रपति थे। वे अक्टूबर 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर 1962 से 1964 तक यह पद संभाला। उन्होंने 1959 से 1962 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+