देवप्रभाकर शास्त्री की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कही ये खास बात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 17 मई को सन्त परम् पूज्य पं.देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' की पुण्यतिथि पर नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने लिखा कि आपके आध्यात्मिक और मंगलकारी विचार सर्वदा मानवता का कल्याण करते रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल से पं.देवप्रभाकर शास्त्री की तस्वीर पोस्ट की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण और यज्ञों एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजनों के माध्यम से धर्म तथा अध्यात्म की अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित करने वाले महान गृहस्थ सन्त परम् पूज्य पं.देवप्रभाकर शास्त्री 'दद्दाजी' की पुण्यतिथि पर उनके श्रीचरणों में सादर नमन करता हूं।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे लिखा कि आपके आध्यात्मिक और मंगलकारी विचार सर्वदा मानवता का कल्याण करते रहेंगे। इस दौरान सीएम यादव ने शास्त्री जी के जीवन और कार्य को उदाहरण के रूप में उठाया और उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता को सराहा। कहा कि शास्त्री जी के विचार और दृष्टिकोण हमें आज भी प्रेरित करते हैं और हमें एकमतता और प्रेम की दिशा में ले जाते हैं।

खबर के मुताबिक, दद्दा जी का जन्म अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व 19 सितंबर 1937 को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के तहसील सिहोरा के ग्राम कूंडा में एक साधारण किसान के यहां हुआ था। इनके पिता नाम गिरधारी दत्त जी त्रिपाठी और माता का नाम ललिता देवी था। दद्दा जी की प्राथमिक शिक्षा नजदीकी ग्राम खम्हरिया एवं नारायणी संस्कृत विद्यालय कटनी में हुई थी।

अध्ययन के समय ही पूज्य दद्दा जी को यतिचक्र चूड़ामणि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। दद्दा जी स्वामी करपात्री जी से दीक्षा ले शिष्य बन गए। करपात्री जी दद्दा जी की विलक्षण प्रतिभा ,सरलता सरलता से बहुत प्रभावित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+