विधायक-प्रतिनिधि मंडलों से CM मोहन यादव ने की मुलाकात, गौशाल की लिए भूमिक की आवंटित

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार देर शाम प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडलों, विधायकों और मंत्रीगण के साथ जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम से जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने गौशाला प्रारंभ करने के संबंध में आग्रह किया। साथ ही,आवश्यक भूमि की भी मांग की।

इसपर सीएम यादव ने कहा कि सांवेर में गौशाला प्रारंभ करने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांवेर विधान सभा के 39 गांव के किसानों ने पश्चिमी रिंग रोड के संबंध में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया।

MP CM Mohan Yadav

जिसपर सीएम यादव ने किसानों की इस समस्या पर विचारोपरांत शीघ्र ही उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर स्थित मध्यप्रदेश नेहरू केंद्र लालबाग परिसर स्थित उद्यान के उन्नयन एवं पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव पत्र दिया।

सीएम यादव से स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक प्रदीप लारिया ने भेंट की और विकास से संबंधित सुझावों से अवगत करवाया। इस दौरान आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारियों ने भी सीएम से मुलाकात की।

आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारियों ने डिंडोरी जिले में कोल जनजातीय समाज के श्रद्धा स्थल बड़ी माता महामाई मढ़िया की भूमि के आवंटन का आग्रह किया। सीएम यादव ने सभी प्राप्त सुझावों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+