MP News: 3 साल से लंबित इंदौर एलिवेटेड ब्रिज का 17 जनवरी को भूमिपूजन, जाम से मिलेगी निजात
मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में नंबर एक पर रहा है। प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से इस उपलब्धि के साथ ही अब शहर के नाम एक और खिताब जोड़ने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रदेश की सरकार ट्रैफिक सिस्टम में भी शहर को अव्वल बनने का प्रयास कर रहा है।
इसी कडी, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर सांसद, महापौर, विधायक, आईडीए अध्यक्ष और बीजेपी के अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में फैसला लिया गया कि 3 साल से लंबित एलिवेटेड ब्रिज को कागजों से धरातल पर उतारा जाएगा। जिससे ट्रैफिक की समस्या का निदान हो सके।

विजयवर्गीय ने बताया कि अब इंदौर को ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाना है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार रोपवे को लेकर भी विचार रही है। 17 जनवरी को एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन...
विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि आगामी 17 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमआईजी से नौलखा तक बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज का भूमि पूजन करेंगे। इस ब्रिज के बनने से ट्रैफिक की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही शहर के अन्य चौराहों पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications