Simhastha 2028 की कमान खुद संभालेंगे एमपी सीएम मोहन यादव , जल्द तैयार होगी कैबिनेट कमेटी

Simhastha Kumbh Mela 2028: धार्मिक नगरी उज्जैन में साल 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ मेला की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ कुंभ की कमान खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव संभालेंगे। सिंहस्थ महाकुभ के लिए एक कैबिनेट कमेटी बनाई जा रही है, जिसकी निगरानी सीएम मोहन यादव करेंगे।

खबर के मुताबिक, सीएम मोहन यादव उज्जैन से ही हैं और उनकी महाकाल लोक से लेकर सिंहस्थ कामों तक रुचि और अहम भूमिका रही है। इसी के चलते सीएम यादव ने इन सारी व्यवस्थाओं को अपने हाथों में रखने का फैसला लिया है। सिंहस्थ 2028 को लेकर सीएम यादव ने अधिकारियों के साथ इसके आयोजन पर चर्चा की।

MP CM Mohan Yadav

साथ ही, सीएम यादव ने श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन के लिए जावरा-उज्जैन, इंदौर-उज्जैन फोरलेन, उज्जैन रेलवे स्टेशन की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने उज्जैन के आस-पास फ्लेग स्टेशन विकसित करने जैसे बड़े काम को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि नमामि गंगे की तर्ज पर नमामि क्षिप्रा योजना शुरू की जाएगी। अन्य कुंभ मेलों से सीख लेते हुए, आयोजन समिति की एक टीम प्रयागराज और हरिद्वार की प्रबंधन रणनीतियों का अध्ययन करेगी। इसके अलावा, आध्यात्मिक नगरी के रूप में उज्जैन का विकास चरणों में किया जाएगा, जिसमें महाकाल महालोक परियोजना केंद्र बिंदु होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+