विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए CM मोहन यादव ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे है। वहीं, अब प्रदेश के विकास को लेकर भी सीएम मोहन यादव एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम यादव ने प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सीएम मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जल्दी से जल्दी सभी कार्यों को निपटाने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान बैठत में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, वित्त विभाग मौजूद रहे। खबर के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक के दौरान सीएम यादव ने 5 सालों के विकास कार्यों के रौडमैप पर विस्तार से चर्चा की है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रोडमैप के मुताबिक कार्य को अंजाम दें। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी पांच सालों में जीएसडीपी दोगुना करने की योजना पर मंथन किया गया है। राजस्व स्रोत एवं खनन राजस्व को 50000 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में सीएम मोहन यादव की तरफ से दूसरे राज्यों में स्थित राज्य सरकार की संपत्तियों को लाभदायक और राजस्व प्राप्त करने वाला बनाने पर भी जोर दिया गया है। सीएम यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की क्षेत्रीय योजना और नए क्षेत्रों का नियोजित विकास जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करना जरूरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications