कांग्रेस नेता प्रियंका मून को CM मोहन यादव ने दिलाई BJP की सदस्यता, केजरीवाल को बताया झूठ बोलने वाला नेता

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 31 मार्च को उमरिया पहुंचे। यहां करकेली की पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह को सीएम यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई। साथ ही, जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने वाला नेता बताया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वो कहते थे हम सुरक्षा नहीं लेंगे और आगे बढ़कर उन्होंने सुरक्षा भी ले ली है। सरकारी बंगला नहीं लेने की बात कही थी और बाद में सरकारी आवास भी लिया और करोड़ों रुपए उसे आवास के पुनर्निर्माण में खर्च भी कर दिए। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार किया है तो जेल जाना पड़ेगा।

MP CM Mohan Yadav

वहीं, सीएम मोहन यादव के उमरिया पहुंचे ही कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। यहां करकेली पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रियंका मून को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम यादव ने नगर में रोड शो भी निकाला।

इस दौरान सीएम यादव ने लोकसभा भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते और शहडोल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को जनमत तैयार करने के लिए कहा। साथ ही, अधिक से अधिक मतों से जीतने की अपील की है। पंचायत अध्यक्ष को सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+