MP News: पूर्व विधायक समेत 250 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस, CM मोहन यादव ने दिलाई BJP की सदस्यता
MP News: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। उज्जैन ग्रामीण के तीन बार के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय और उनके साथ लगभग 250 से अधिक कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।
पूर्व विधायक रामलाल मालवीय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार 06 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाया।

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर उज्जैन ग्रामीण के तीन बार के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय अपने समर्थकों के साथ भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा में शामिल हो गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनको पार्टी पटका ओढ़ाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
वहीं, इस कड़ी में फ्रीगंज स्थित बीजेपी लोक शक्ति कार्यालय पर 250 से अधिक संख्या में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता जो ब्लॉक स्तर और मतदान केंद्र स्तर से जुड़े हैं, सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बहादुरसिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश गनावा, ब्लाक अध्यक्ष विजयसिंह बरखेड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदमसिंह पटेल ने भाजपा ज्वाइन की।
इनके साथ-साथ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन पाटनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाकमसिंह पटेल, पूर्व महामंत्री तथा उपाध्यक्ष कैलाश जाट, पूर्व महामंत्री विक्रमसिंह सुराला, पूर्व महामंत्री जितेंद्र शिंदे, पूर्व सरपंच पर्वतसिंह पटेल, पूर्व सरपंच संदीप बोरमुंडला, पूर्व जनपद अध्यक्ष भारतसिंह पंवार, पूर्व सरपंच बाबूसिंह रामगढ़, पूर्व सचिव नितिन शर्मा, सरपंच पदमसिंह दरबार, ब्लॉक महामंत्री लाखनसिंह मोहनपुरा, जनपद सदस्य बहादुरसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष भारतसिंह आंजना, संदीप गनावा और संदीप पटेल आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।












Click it and Unblock the Notifications