क्षतिग्रस्त आवासों की लिस्टिंग के CM मोहन यादव ने हरदा डीएम को दिए निर्देश, कहा- सरकार प्रभावितों के साथ

Harda Factory Blast News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 7 फरवरी को हरदा पहुंचे। यहां पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सीएम यादव ने हरदा कलेक्टर को क्षतिग्रस्त आवासों की भी लिस्टिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि इस हादसे में जिनके आवास क्षतिग्रस्त हुए उन्हें आवास उपलब्ध कराए जाएं।

सीएम मोहन यादव हरदा जिला अस्पताल पहुंचे और पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के घायल व्यक्तियों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। सीएम ने घायलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान हादसे में घायल हुए व्यक्तियों ने सीएम मोहन यादव को बताया कि हादसे में उनके घर पूरी तरह टूट गए हैं। मवेशी भी मारे गए हैं। जिसपर सीएम यादव ने हरदा कलेक्टर को क्षतिग्रस्त आवासों की लिस्टिंग करने और पीड़ित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि घायल मवेशियों का बेहतर उपचार किया जाएगा।

मृत हुए मवेशियों का मुआवजा भी प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जायेगा। इतना ही नहीं, सीएम ने हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 व्यक्तियों को गोविंद मूलचंद चंदेल, हेमंत दिनेश, असगर सज्जाद हुसैन, यूसुफ अख्तर और घनश्याम नर्मदा प्रसाद को 1-1 लाख रुपए राशि की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया।

उन्होंने अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। इस दौरान सीएम यादव ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बधाया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसके अतिरिक्त भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+