आदिवासी छात्राओं से रेप मामले में CM मोहन यादव ने गठित की SIT, कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सात आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मोबाइल ऐप के जरिए आवाज बदलकर आदिवासी छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने का झांसा दिया था। वहीं, अब इस घटना के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रुख अपना लिया।

इस बाबत एमपी सीएम सीएम मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, सीधी जिले के मझौली थाना में आदिवासी छात्राओं से स्कॉलरशिप देने का लालच देकर गलत कार्य करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसा निंदनीय कार्य करने वाले समाज के दुश्मन हैं।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीएम यादव ने बताया कि इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने और ठोस साक्ष्य संकलित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। जो संपूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा।

खबर के मुताबिक, यह मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र की है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ऐप से कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर सुनसान जगह बुलाते थे। शक न हो, इसके लिए उन्हें पहले ही बता देते कि उन्हें तय स्थान पर लेने के लिए एक लड़का बाइक से आएगा, जो उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा।

आरोपी उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है। एक पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो जांच में खुलासा हुआ। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस अफसरों के मुताबिक अभी तक आरोपियों ने 7 छात्राओं से दुष्कर्म की बात कबूली है।

4 छात्राओं ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+