विश्व स्वास्थ्य दिवस की CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, कहा- स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का लें संकल्प

MP News: दुनिया भर में हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के तौर पर मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी प्रदेश वासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी है। साथ ही, कहा कि हम सभी स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लें।

सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। आप सभी को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' की शुभकामनाएं !आज के इस अवसर पर हम सभी स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लें और स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

MP CM Mohan Yadav

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। दरअसल, आज के समय में खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

इन्हीं बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेसन और कई स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा सेमिनार, नाटक, भाषण आदि माध्यमों से लोगों को इसा महत्व समझाया जाता है। WHO द्वारा हर साल एक खास थीम भी तय की जाती है। इस साल 'माय हेल्थ माय राइट' थीम के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+