BJP का कार्यकर्ता होने पर CM मोहन यादव ने जताई प्रसन्नता, कहा- आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति बनाया

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं। सीएम यादव ने मंगलवार 26 मार्च को एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने आदिवासी मतदाताओं के साथ-साथ महिलाओं के लिए भाजपा सरकार के काम गिनाए।

सीएम यादव ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि चुनाव का समय चल रहा है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी समाज से आने वाली महिला बहन को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाया है।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जो सोच भाजपा की है हम उसकी तरफ ले जाना चाहेंगे। आज भाई दूज का पर्व है। आज मैं भाई दूज पर्व मनाने जा रहा हूं। प्रदेश के नागरिकों को मैं इस पर्व की बधाई भी देता हूं।

सीएम यादव ने आगे कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने निर्णय किया है कि 2029 की लोकसभा और विधानसभा में 33% महिला को आरक्षण दिया जाएगा। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया। उनकी प्रधानमंत्री भी स्वयं इंदिरा गांधी जी रही है, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही।

सीएम ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ये निर्णय किया है हम उसका स्वागत भी करेंगे। इसमें जनता की सहभागिता है। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है। कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में बहनों को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहने आगे बढ़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+