सुभाष मांडगे के निधन पर CM मोहन यादव ने व्यक्त किया शोक
MP News: नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन सुभाष मांडगे का शुक्रवार 16 फरवरी को हैदराबाद में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गहन शोक व्यक्त किया है। साथ ही, सीएम यादव ने परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सुभाष मांडगे मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ के चेयरमैन भी रह चुके हैं। शुक्रवार को हैदराबाद में उनका निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह शनिवार को हैदराबाद से इंदौर लाई गई और यहां विजयनगर मुक्तिधाम, सयाजी होटल के पीछे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन पर सीएम यादव ने दुख प्रकट किया। साथ ही, सीएम यादव ने नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन सुभाष मांडगे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications